शुगर के मरीजों के लिए कैसा है गन्ने का जूस? क्या पीरियड्स में महिलाओं को करना चाहिए सेवन, जानें विस्तार से…

नई दिल्ली। गर्मियां आ गई हैं और अब शरीर को ठंडक दिलाने के लिए ड्रिंक्स की मांग भी बढ़ जाएगी। आपको बाजार, गली-मोहल्लों और सडक़ किनारे सैकड़ों लोग गन्ने का रस बेचते दिख जाएंगे। इसी बीच लोगों के मन में यह चिंता भी रहती है कि क्या गन्ने का जूस सेहत के लिए सही है या नहीं। क्या शुगर पेशेंट इसे पी सकते हैं, क्या लिवर, रक्त और पाचन की बिमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए गन्ने का रस फायदेमंद है या नहीं। ऐसी कई शंकाएं हैं, जो बदलती जीवनशैली में लोगों के मन में रहती हैं।

आज हम इन्हीं मसलों पर चर्चा करेंगे कि क्या डायबटीज में गन्ने का जूस पिया जा सकता है, क्या यह लिवर के लिए रामबाण है, क्या गन्ने के जूस से सेहत सही रहती है या बिगड़ जाती है? गन्ने में सोडियम, पोटाशियम, कैल्श्यिम और मैग्रीशियम की मात्रा होती है, जो शरीर को कई बिमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं।