प्रदेश को वित्तीय संकट में डालना चाहता है केंद्र, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साधा निशाना

कहा, प्रदेश के भाजपा नेताओं के इशारों पर काम कर रही मोदी सरकार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना

केंद्र सरकार वित्तीय दृष्टि से प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। यह शब्द शनिवार को एक निजी होटल में प्रेस क्लब ऊना द्वारा आयोजित मीट दि प्रेस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ भाजपा नेताओं के इशारों पर केंद्र इस प्रकार के कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारों का केंद्र सरकार द्वारा हनन किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की कर्ज की सीमा को घटाए जाने की निंदा की। प्रदेश के कर्ज लेने की लिमिट को सीमित कर दिया है,जबकि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से फंडड विकास परियोजनाओं के लिए 2200 करोड़ रुपए की अधिकतम सीमा तय कर दी है, जबकि पड़ोसी राज्य उतराखंड में यह सीमा पंाच गुना बढ़ कर है।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुर्नगठन के समय प्रदेश को देय 7.19 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी को भी अभी तक प्रदेश को नहीं दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से एनपीएस की 10 हजार करोड़ रुपए की राशि भी सरकार को लौटाने की मांग की। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के समक्ष हर मंच पर अपने हक की आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि देश में 20 राज्यों में भाजपा सत्ता से बाहर हो चुकी है। निकट भविष्य में देश के पंाच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है,जिसमें कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जोगिंद्रनगर के विधायक सुरेंद्र पाल, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर,विरेंद्र मनकोटिया सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब ऊना ने नवाजे उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

प्रेस क्लब ऊना की ओर से ऊना के होटल माया में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासवि जतिंद्र कंवर, संगठन मंत्री राजीव भनोट, सलाहकार सरोज मोदगिल एवं अन्य सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया।