मंडी में वुशू स्पर्धा कल से 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

निजी संवाददाता— भोरंज

19वीं दो दिवसीय सब- जूनियर, जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता मंडी के कंसा चैक में होगी। इसमें आठ जिलों के करीब 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के प्रदेश महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता 11 और 12 जून को मंडी जिला के कंसा चैक वुशू एक्सिलेंस अकादमी में होगी। इसमें प्रदेश के आठ जिलों के करीब 200 खिलाड़ी तालू व सांसू स्पर्धा में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सभी जिला संघों के अध्यक्षों व महासचिवों को अवगत करवा दिया गया है। स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। 22वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता छह से 11 अगस्त को बिहार के पटना में होगी, जबकि सब-जूनियर प्रतियोगिता चंडीगढ़ में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए वुशू खेल संघ ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया तथा जिम्मेदारी दी है।