बदलते मौसम में आंतों को स्वस्थ रखने के टिप्स

ठंड बढऩे से पहले ही हवा में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए जरूरी है कि आप अपनी गट हैल्थ यानी आंत को स्वस्थ रखने के उपाय आजमाएं। आपको बता दें कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं यानी
अपनी गट हैल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यहां तक कि इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, जो कि कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है…

धीरे-धीरे मौसम में ठंड बढ़ रही है। मौसम में यह बदलाव भले ही आपको पसंद आ रहा है और लुभावना महसूस हो रहा है, लेकिन यह हैल्थ से जुड़ी कई समस्याएं भी अपने साथ ला रहा है। हालांकि ठंड बढऩे से पहले ही हवा में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए जरूरी है कि आप अपनी गट हैल्थ यानी आंत को स्वस्थ रखने के उपाय आजमाएं। आपको बता दें कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं यानी अपनी गट हैल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यहां तक कि इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, जो कि कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इस बदलते मौसम में आप अपनी गट हैल्थ को इग्नोर न करें। अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान रखते हुए आप ऐसा कर सकते हैं।

स्वस्थ आहार का सेवन करें
गट माइक्रोबायोम आपकी अच्छी हैल्थ का आधार माना जाता है। जब आपका पेट साफ होगा, पाचन तंत्र सही तरह से काम करेगा और आंतों में अच्छे बुरे बैक्टीरिया तथा यीस्ट में बैलेंस होगा, तभी आपकी गट हैल्थ बेहतर होगी। इसके लिए जरूरी माना जाता है कि आप सही आहार का सेवन करें। मौसम में बदलाव हो रहा है, ऐसे में डाइट में विटामिन सी, हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट, सूप जैसी चीजें शामिल करें।

खूब पानी पिएं
हर मौसम में बहुत जरूरी है कि आप पानी जरूर पिएं। आमतौर पर देखा जाता है कि मौसम में ठंड बढ़ते ही लोगों में पानी पीने का इनटेक कम हो जाता है। पानी नहीं पीने का सीधा असर आपकी आंतों पर पड़ता है। कई बार शरीर में पानी की कमी होने की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। यही नहीं, पाचन क्षमता भी कमजोर होने लगती है। इसके अलावा अगर पानी की कमी की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाए, तो और भी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि पानी खूब पिएं।

प्रोबायोटिक डाइट लें
आंतों की हैल्थ के लिए प्रोबायोटिक का बहुत अहम रोल होता है। प्रोबायोटिक आंतों में गुड बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो इन दिनों फर्मेंटेड फूड भी आंतों की हैल्थ को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। प्रोबायोटिक फूड में आप दही का सेवन कर सकते हैं।

जंक और ऑयली फूड से दूर रहें
बदलते मौसम में बहुत जरूरी है कि उन चीजों से दूर रहा जाए, जो हैल्थ के लिए सही नहीं है। इसमें विशेषकर जंक और ऑयली फूड शामिल होते हैं। आजकल ज्यादातर लोग चाइनीज या ऑयली फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन हैल्थ के लिए लिहाज से यह बिलकुल सही नहीं है।