मुंबई – बुमराह की अगवाई में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका 302 रन से विश्व कप में लगातार सातवीं जीत दर्ज की। भारत की तरफ से मोहम्मद शम्मी ने पांच विकेट लिए ।
भारत ने अंक तालिका में मजबूती के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली, शुभमन गिल व श्रेयस के पचासों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से मधुशंका सर्वाधिक पांच विकेट लिए।