बागबानी में हिमाचल अव्वल, दिल्ली में पुरस्कार, अर्जुन मुंडा ने सचिव सी. पॉलरासु को सौंपा सम्मान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सचिव सी. पॉलरासु को सौंपा सम्मान

विशेष संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश को देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागबानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश को यह पुरस्कार 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव-2023 के अवसर पर प्रदान किया। प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार बागबानी सचिव सी. पॉलरासु ने प्राप्त किया।

बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सर्वश्रेष्ठ बागबानी राज्य का पुरस्कार प्राप्त होने पर राज्य के किसानों और बागबानों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार बागबानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में राज्य में उच्च घनत्व बागबानी पर बल दिया जा रहा है। कम बागबानी वाले क्षेत्रों में बागबानी के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ क्षेत्र की बागबानी भी सुदृढ़ हो रही है।