शीत ऋतु में खाएं ये आहार

अगर शरीर अंदर से गर्म होगा तो हमें ठंड कम लगेगी और हम बीमारियों से बचे रहेंगे। यही कारण है कि सर्दियों में खान-पान पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है। सही खान-पान से बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती है और बीमारियों का खतरा भी टलता है…

सर्दियों का मौसम आते ही हम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं, शरीर को चाहे कितने ही गर्म कपड़ों से ढक लिया जाए, लेकिन शरीर को ठंड से बचाने के लिए अंदरूनी गर्मी की जरूरत होती है। अगर शरीर अंदर से गर्म होगा तो हमें ठंड कम लगेगी और हम बीमारियों से बचे रहेंगे। यही कारण है कि सर्दियों में खान-पान पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है। सही खान-पान से बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती है और बीमारियों का खतरा भी टलता है। ऐसे में हमें खाने में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना छोटी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। आइए जानते हैं सर्दी से लडऩे के लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी जो शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करती है।

लहसुन
कहा जाता है कि सर्दियों में दो से तीन लहसुन की कलियां हैल्थ सप्लीमेंट की तरह लेनी चाहिए। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी बढ़ाकर खांसी और जुकाम से लड़ते हंै और इसे दूर भी रखते हंै। आप लहसुन की कली का सेवन खाने के दौरान सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी में होने वाले इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता।

बाजरा
कुछ अनाज शरीर को सबसे ज्यादा गर्मी देते हैं। बाजरा एक ऐसा ही अनाज है। सर्दी के दिनों में बाजरे की रोटी बनाकर खाएं। इसमें कई स्वास्थ्यवद्र्धक गुण भी होते हंै। दूसरे अनाजों की अपेक्षा बाजरे में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। इसमें वह सभी गुण होते हैं, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। बाजरा में शरीर के लिए आवश्यक तत्त्व जैसे मैगनीशियम, कैल्शियम, मैगनीज, फाइबर, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

गुड़
आपको याद है कि आपके बड़े बूढ़े खाने के बाद अकसर गुड़ खाया करते थे। गुड़ खाने से कब्ज और अपच नहीं होता। साथ ही यह आपके लिवर को भी दुरुस्त रखता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दी के दिनों में इसका सेवन आपको गरमाहट देने में बेहद कारगर होता है। सर्दी में गुड़ का प्रतिदिन सेवन आपको सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाता है। सर्दी के दिनों में आम तौर पर रक्त संचार बहुत धीमा होता है, लेकिन गुड़ का नियमित सेवन करना रक्त संचार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

गाजर
गाजर में बीटा कैरोटिन अधिक मात्रा में होता है, जो विटामिन ए में बदल जाता है। यह आपको बीमारियों से बचाती है और फेफड़े को स्वस्थ रखती है।

अंडे
अंडे प्रोटीन, विटामिन ए, बी, डी और जिंक से भरपूर होते हैं। प्रोटीन आपके इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। अंडा आपके वजन को नियंत्रित रखने में काफी मदद करता है। अंडा खाने के बाद आपकी भूख शांत हो जाती है और आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं।