विकास की ओर बढ़ते हिमाचल के कदम…

धरती पर स्वर्ग है हिमाचल। हिमाचल सारी दुनिया में विभिन्न कारणों से अपनी एक खास पहचान बनाए हुए है। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि धन्य हैं वो लोग जिन्होंने इस पावन धरती पर जन्म लिया या अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हिमाचल के नाम मात्र से ही हर किसी के दिल-दिमाग में देवभूमि, कुदरत के नजारे, अपार संपदा की तस्वीर उभर आती है।

यहां के लोगों का साधारण खानपान और रहन-सहन देश-विदेश के लोगों को भाता है। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। हम जल्द ही पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश का आकलन करना स्वाभाविक बनता है। हिमाचल ने एक पहाड़ी राज्य होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बहुत विकास किया है। यहां सडक़, रेल और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय तरक्की हुई है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा