हमारी मार्गदर्शक है रामायण…

वर्षों बाद वो मंगल बेला आ गई जब भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं। इस उत्सव को लेकर सारे देश में दीपावली जैसा माहौल बना है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी राम नाम के रंग में रंगे हैं। राम नाम की महिमा रामायण में है। रामायण से हमें वो बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो हमें मानवता, नैतिकता और सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। भगवान श्री राम एक अच्छे पुत्र, राजा, पति, मित्र थे। इनकी कथा का जो अनुसरण कर ले, वो कभी पथभ्रष्ट नहीं होगा।

भगवान राम ने अपने पिता का वचन निभाने के लिए चौदह वर्ष का वनवास काटा और अपने सभी फर्ज निभाए। रामायण हमारी मार्गदर्शक है, इससे हमें सीख लेनी चाहिए।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा