विज्ञान की तरफ और गंभीरता की जरूरत…

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़ाना और लोगों को इसके प्रति सचेत करना भी है। हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में चंद्रयान 3 की सफलता ने दुनिया को बता दिया कि हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में भी काफी विकास कर रहा है और हमारे देश के वैज्ञानिक भी उन दूसरे देशों से कम नहीं हैं जो तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में अपने आपको सुपर पावर मानते हैं।

चंद्रयान 3 को संचालित करने में हमारे देश की महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने उन लोगों को आइना दिखाया जो बेटियों को कमजोर समझते हैं। इसके बावजूद हमारे देश में विज्ञान की पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लिया जाता। यदि हम इस विषय में गंभीरता बरतेंगे तो चार चांद लग जाएंगे।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा