भगवंत मान सरकार से तनातनी के बीच पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार से तनातनी के बीच राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि कुछ निजी कारणों और प्रतिबद्धताओं के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।