HOLI 2024: होली से पहले ही उडऩे लगा गुलाल, रंगों के त्योहार होली पर्व के लिए सज गए बाजार

सोलन। सोलन शहर में होली के लिए बाजार सज चुके हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर प्री होली मनाई जा रही है। इस बार बाजार में हर्बल रंग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाजार में यह रंग 120 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। लोग भी इस बार दुकानदारों से केमिकल रंगों के बजाए हर्बल रंगों की अधिक मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की पिचकारी बाजार में उपलब्ध है। इसमेें मिसाइल पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। अधिकतर दुकानदार भी इस बार चाइनीज पिचकारियों के जगह विदेशी पिचकारियों को बेच रहे हैं। इस वर्ष होली पर्व 24 मार्च को मनाया जाएगा।