देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं उद्योग…

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश की आर्थिक व्यवस्था की मजबूती के लिए औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देना जरूरी माना था क्योंकि वह मानते थे कि उद्योगों को बढ़ावा देने से ही देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत हो सकती है। इसलिए राहुल गांधी को चाहिए कि वह इतिहास को पढक़र देखें कि उनकी सरकार के समय में भी उद्यमियों को देश की आर्थिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

विरोधी दलों के कुछ राजनेता और अन्य लोग यदा-कदा उद्योगपतियों पर सवाल खड़े करते रहते हैं। एक भी सत्ताधारी या राजनेता बता दे कि वो अपनी तरफ से कितने लोगों को रोजगार देते हैं, वो लोग ऐसा क्या काम करते हैं जिससे उनकी कमाई का हिस्सा सरकारी खजाने में जाकर देश के विकास में योगदान देता है। इसलिए कारोबारियों पर बिना वजह सवाल उठाना ठीक नहीं है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा