Kangra News: ऐसे भी आती है मौ*त

जवाली। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत बरुणा के पबाड़ा गांव में कटे हुए पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान युद्धवीर सिंह (40) पुत्र बाबू राम निवासी बडिय़ाली के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार युद्धवीर सिंह अपने साथियों के साथ पबाड़ा गांव में पेड़ कटान का कार्य कर रहा था कि शुक्रबार सुबह करीब दस बजे एक पेड़ को नीचे से काट दिया, जबकि ऊपर से झाडिय़ों से लिपटा होने कारण कटे हुए पेड़ का बड़ा हिस्सा युद्धवीर सिंह के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि अस्पताल की तरफ से मिली सूचना पर अस्पताल जाकर मृतक के साथियों के व्यान दर्ज कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।