रोहड़ू में युवक की ह*त्या, आरोपी गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, रोहडू

रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के अस्तानी गांव में शनिवार को एक 30 वर्षीय नेपाली युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार कर दिया है। मृतक की पहचान कमल नेपाली के रूप में हुई है। जो अस्तानी गांव में दिल्ला राम के पास काम करता है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशी राम पुत्र स्वर्गीय देवी सरन गांव अस्तानी रोहड़ू ने पुलिस को जानकारी दी है कि कि शनिवार को वह अपने निजी काम से शाम करीब 5 बजे अपने घर से ग्राम अस्तानी आया था। शाम करीब 7 बजे जब वह अस्तानी से वापस अपने घर की ओर जा रहा था तो जैसे ही वह सड़क से करीब 10 मीटर दूर कच्ची सड़क पर पहुंचा तो देखा कि दिल्ला राम निवासी अस्तानी के पास काम करने वाले नेपाली मजदूर कमल का शव पड़ा हुआ है। जो अस्तानी बीच सड़क पर पीठ के बल लेटे हुए था। जिसके सिर से खून बह रहा था।

कमल के शव के पास एक नेपाली युवक भी मौजूद था जो अस्तानी गांव मै ही किसी बागबान के पास काम करता है। उसे आता देख तुरंत ऊपर जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद उसने शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। उन्हें शक है कि नेपाली युवक ने कमल के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी है। वहीं डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।