जान का दुश्मन बन सकता है मोटापा…

विशेषज्ञों के अनुसार देश-दुनिया में मोटापा बहुत से लोगों की जान का दुश्मन बना या बन सकता है, क्योंकि यह जानलेवा बीमारियों का एक कारण भी होता है। मोटापे के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। आज हमने अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों को बिगाड़ कर अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। मोटापा भी कुदरत के विरुद्ध खानपान और जीवनशैली अपनाने से बढ़ता है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और हमारे देश की सरकारों, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बहुत से अभियान चलाए हैं, इसके बावजूद इस समस्या पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा तो हमें जागरूक होना होगा।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा