चुनावों से पहले कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—ऊना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने ऊना में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाकक्रम जारी है, 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है, यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं, क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है।

अभी 6 या 9 विधानसभा सीटों उपचुनाव आने वाले हैं और बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 की 9 सीटें जीतेगें। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है, जिसके कारण आज कांग्रेस को लोकसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में हैं कि अब क्या करना चाहिए।

भाजपा को पूरा विश्वास है की आने वाले लोकसभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोकसभा सीट जीतेंगे, हम आगे बढ़ रहे हंै और देश में हम 400 पार जाने वाले हैं। बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी, जिसमे एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान-उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसंख्यक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नववर्ष, रामनवमी, अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके हैं और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रति एक विधानसभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा।