आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया ने देखी भारत की ताकत, चंद्रयान उड़ते, तो विक्रम लैंडर उतरते देख अचंभित हुए फैंस

चंद्रयान उड़ते, तो विक्रम लैंडर उतरते देख अचंभित हुए फैंस, इंडिया गेट का भी दिखा नजारा

एजेंसियां— चेन्नई

आईपीएल 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। ओपनिंग सेरेमनी कार्यक्रम में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ से लेकर सोनू निगम, एआर रहमान और मोहित चौहान जैसे बड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति पेश की। इस प्रस्तुति के दौरान बेहतरीन लेजर शो को भी प्रदर्शित किया गया। इसमें चांद पर उतरने वाले भारत की शान विक्रम लैंडर की लैंडिंग को भी दिखाया गया। आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी से एक बार फिर पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देखा। भारतीय वैज्ञानिकों ने चांद के सााउथ पोल पर अपने लैंडर उतारा था। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश भी है। चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में लेजर शो में विक्रम लैंडर को देखकर फैंस पूरी तरह से अचंभित हो गए। इस लेजर शो में दिखाया गया कि कैसे लैंडर ने साउथ पोल पर लैंड किया था।

आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करवाया। चंद्रयान-3 मिशन के तहत उडऩे वाले विक्रम लैंडर को लेजर शो के माध्यम से दिखाया गया है। इस लेजर शो में दिखाया गया कि कैसे लैंडर ने चांद की धरती को चूमा था। चंद्रयान और विक्रम लैंडर के साथ भारत की राजधानी इंडिया गेट का भी लेज शो दिखाया गया। इस दौरान इंडिया गेट पर अशोक चक्र ने दर्शकों का मन मोह दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में करीब 40 मिनट चली सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम, मोहित चौहान और नीती मोहन जैसे सिंगर्स ने अपने हिट गानों से समां बांध दिया। सोनू के बाद एआर रहमान ने मां तुझे सलाम और नीती मोहन ने बरसो रे मेघा गाया। आखिर में ‘जय हो’ गाने के साथ एआर रहमान ने सेरेमनी का समापन किया।

तिरंगे संग अक्षय की एंट्री, टाइगर ने भी जमाया रंग

आईपीएल 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने तिरंगे के साथ अपनी एंट्री की। इस दौरान टाइगर श्रॉफ ने उनके साथ स्टेज पर रंग जमाया।