तीन निर्दलीयों की विधानसभा समितियों में तैनाती, केएल को तीन, होशियार-आशीष को दो-दो कमेटी में जगह

विशेष संवाददाता — शिमला

विधानसभा में गठित समितियों में फेरबदल किया गया है। खास बात यह है कि इस्तीफा दे चुके तीनों निर्दलीय विधायक इन समितियों में शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने नालागढ़ से केएल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा को अलग-अलग समितियों का सदस्य बनाया गया है। इनमें केएल ठाकुर को सबसे ज्यादा तीन समितियों में शामिल किया गया है। आशीष शर्मा और होशियार सिंह दो-दो समितियों के सदस्य बनाए गए हैं। इनमें केएल ठाकुर कल्याण समिति, मानव विकास समिति और कार्य सलाहकार समिति, आशीष शर्मा कल्याण समिति और सामान्य विकास समिति, जबकि होशियार सिंह प्राक्कलन समिति समेत स्थानीय निधि लेखा समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इन तीनों विधायकों ने बीते दिनों सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा को ज्वाइन कर लिया था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने तीनों का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। फिलहाल, विधानसभा में 18 समितियों का गठन किया गया है। इनमें लोक लेखा समिति में अनिल शर्मा को सभापति, जबकि सदस्य के तौर पर डा. हंस राज, बलबीर सिह वर्मा, जीत राम कटवाल, इंद्र सिंह, डा. जनक राज, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया और अजय सोलंकी होंगे। प्राक्कलन समिति में संजय रत्न सभापति होंगे, जबकि सतपाल सिंह सत्ती, पवन कुमार काजल, होशयार सिंह, राकेश जम्वाल, रीना कश्यप, राकेश जम्वाल, रीना कश्यप, नीरज नैय्यर, त्रिलोक जम्वाल और कुलदीप सिंह राठौर को सदस्य बनाया गया है। लोक उपक्रम समिति में भवानी सिंह पठानिया सभापति होंगे, जबकि विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सुख राम, सुरेंद्र शौरी, भुवनेश्वर गौड़, दीप राज, सुरेश कुमार और हरीश जनारथा को सदस्य बनाया गया है।

कल्याण समिति में नंदलाल सभापति, जबकि विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, केएल ठाकुर, लोकेंदर कुमार, चंद्र शेखर, आशीष शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू और विनोद सुल्तानपुरी स्थानीय निधि लेखा समिति संजय रत्न सभापति, डा. हंस राज, सतपाल सिंह सत्ती, होशयार सिंह, रणवीर सिंह निक्का, केवल सिंह पठानिया, कुलदीप सिंह राठौर और हरीश जनारथा, अधीनस्थ विधायन समिति में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को सभापति, जबकि सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी को सदस्य बनाया गया है। अधीनस्थ विषाक्न समिति में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को सभापति पवन कुमार काजल, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार और विनोद सुल्तानपुरी को सदस्य, जन प्रशासन समिति में संजय रत्न को सभापति, विपिन सिंह परमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह, डीएस ठाकुर, लोकेंदर कुमार, चंद्र शेखर, हरीश जनारथा को सदस्य, मानव विकास समिति में भवानी सिंह पठानिया को सभापति बिक्रम सिंह, विनोद कुमार, बलबीर सिंह वर्मा, केएल ठाकुर, रणवीर सिंह निक्का, मलेंद्र राजन, अजय सोलंकी, कुलदीप सिंह राठौर को सदस्य, सामान्य विकास समिति में नंद लाल को सभापति, अनिल शर्मा, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर, आशीष शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलु को सदस्य, ग्रामीण नियोजन समिति में केवल सिंह पठानिया को सभापति, सुख राम, प्रकाश राणा, नीरज नैय्यर, दीप राज, सुदर्शन सिंह बबलू, त्रिलोक जम्वाल को सदस्य, विशेषाधिकार समिति विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सभापति भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्र शेखर, अजय सोलंकी को सदस्य चुना गया है। सदस्य सुविधा समिति में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सभापति, जबकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्य मंत्री हर्षबर्धन चौहान, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, आरएस बाली, हरीश जनारथा को सदस्य, कार्य सलाहकार समिति विस अध्यक्ष सभापति, उपाध्यक्ष विनय कुमार, संसदीय कार्य मंत्री हर्षबर्धन चौहान, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, सुख राम, संजय रत्न, राकेश जम्वाल, केएल ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़ सदस्य होंगे।

नियम समिति में विस अध्यक्ष सभापति उपाध्यक्ष विनय कुमार, सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा, भवानी पठानिया और अजय सौलंकी को सदस्य बनाया गया है। आचार संहिता समिति में विधानसभा अध्यक्ष सभापति, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, अनिल शर्मा, नंद लाल, रणधीर शर्मा, संजय रत्न, भवानी सिंह पठानिया, डा. जनक राज, आशीष शर्मा सदस्य, पुस्तकालय अनुसंधान और संदर्भ समिति में रणवीर सिंह निक्का सभापति, लोकेंद्र कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, अजय सोलंकी और कुलदीप सिंह राठौर को सदस्य, ई-गवर्नेस एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सभापति, विपिन सिंह परमार, सुरेंद्र शौरी, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया, पूर्ण चंद ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी सदस्य, प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार समिति में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सभापति, संसदीय कार्य मंत्री हर्षबर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विपिन सिंह परमार, अनिल शर्मा, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया और पूर्ण चंद ठाकुर और विनोद सुल्तानपुरी सदस्य, प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार समिति में विस अध्यक्ष सभापति, संसदीय कार्य मंत्री हर्षबर्धन चौहान, राजस्व मंत्री, विपिन सिंह परमार, अनिल शर्मा, संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया और त्रिलोक जम्वाल को सदस्य बनाया गया है।