हिमाचल की राजनीति में भूचाल क्यों आया…

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने प्रदेश की राजनीति में जो हलचल मचा दी, उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। इस राजनीतिक हलचल ने सुक्खू सरकार की जड़ों को हिला दिया। प्रदेश की राजनीति की हलचल राष्ट्रीय मीडिया पर सुर्खियों में है। अभी तक मीडिया का कुछ हिस्सा यह अंदाजा लगा रहा था कि सुक्खू सरकार कभी भी गिर सकती हैं, हालांकि ऐसा हुआ नहीं है अभी तक। क्रॉस वोटिंग से जो भूचाल आया, उसका कारण कांग्रेस हाईकमान की गलतियां माना जा रहा है।

सवाल है कि उसने विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए गंभीरता से प्रयास क्यों नहीं किए? हालांकि यह बात भी सही है कि बहुमत तो कांग्रेस को ही मिला था और उसी की सरकार को नैतिक अधिकार है शासन करने का। इसके बावजूद हाईकमान की गलती से कांग्रेस की छवि धूमिल हुई है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा