शाहपुर के रजत की कामयाबी से CM सुक्खू गदगद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर निवासी रजत कुमार को देश की अति सम्मानित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में प्रथम स्थान करने पर हार्दिक बधाई दी है। श्री सुक्खू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा कि रजत ने पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

प्रतिभाशाली युवा रजत की इस उपलब्धि से हर हिमाचलवासी गौरवान्वित है। उन्हें यह कीर्तिमान रचने पर हार्दिक बधाई। प्रदेश सरकार की ओर से रजत के स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में पूरे भारत में पहला स्थान पाकर प्रदेश का नाम चमकाया है। रजत ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा पास की है। गत साल रजत ने गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुर में 82 फीसदी अंकों के साथ बीए की परीक्षा में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उसे छात्रवृत्ति मिली थी।