खड़ामुख-होली मार्ग पर दरका पहाड़

सडक़ पर गाडिय़ों की आवाजाही पूरी तरह से बंद, डेढ़ माह के भीतर सडक़ के इसी हिस्से में तीसरी बार हुआ बड़ा भू-स्खलन

कार्यालय संवाददाता-भरमौर
खड़ामुख-होली मार्ग पर बीती रात दुंदा पुल के पास बड़ा भू-स्खलन हो गया। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद पड़ गई है। डेढ़ माह के भीतर सडक़ के इसी हिस्से में तीसरी मर्तबा बड़ा भू-स्खलन हुआ है। लिहाजा मार्ग के दोनों तरफ वाहन यहां पर फंस कर रह गए है। हांलाकि लोक निर्माण विभाग ने यहां हाइड्रो प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कर रही कंपनी की मदद से सडक़ बहाली को लेकर कार्य चला रखा है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक सडक़ यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई थी। लिहाजा हलके वाहन यहां पर वाया ग्रीमा-सियंूर पुल होकर होली घाटी की ओर रुख कर रहे है।

उधर, बुधवार सुबह होली से कांगड़ा जिला समेत चंबा व अन्य हिस्सों के लिए रवाना हुई एचआरटीसी और निजी बसें भी यहां पर फंसी हुई है। इसके अलावा कई अन्य बड़े वाहन भी सडक़ के दोनों तरफ फंसकर रह गए है। उधर, सूचना मिलने के उपरांत लोक निर्माण विभाग ने यहां पर यहां कार्यरत कंपनी की मशीनरी की मदद से सडक़ को यातायात के लिए बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन बड़ी-बड़ी चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा होने के चलते बुधवार शाम तक इसे वाहनों के लिए नहीं खोला जा सका है। बताया जा रहा है कि गुरुवार तक सडक़ के यातायात के लिए खुलने की संभावना है। चंूकि ऊपरी हिस्से से भू-स्खलन होने का खतरा अभी भी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में बड़ी सावधानी के साथ मार्ग को वाहनों के लिए खोलने का काम चल रहा है। बहरहाल खड़ामुख-होली मार्ग पर बीती रात दुंदा पुल के पास बड़ा भू-स्खलन होने से यहां फंसे हलके वाहन भरमौर से ग्रीमा और फिर सियंूर पुल होकर होली घाटी के लिए आ जा रहे है। जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही मार्ग पर पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है।