मेलबर्न । पूर्व कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार से यहां शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को जीत का दावेदार बताते हुए कहा कि उसने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया है।
शास्त्री ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया। शास्त्री ने कहा कि शाृंखला अभी जिस मुकाम पर है, उसमें मुझे लगता है कि भारत बढ़त पर है।