ओपन बीएड काउंसिलिंग से भरी 1323 सीटें
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने निजी बीएड कालेजों में खाली सीटों को भरने के लिए ओपन ऑन स्पॉट ऑफलाइन काउंसिलिंग आयोजित की। बीएड की प्रवेश परीक्षा देने वाले और प्रवेश परीक्षा न देने वाले दोनों को ही बीएड में प्रवेश के लिए इन सीटों को ओपन कर दिया गया था। काउंसिलिंग के दूसरे दिन मंगलवार को बीएड की केवल 277 सीटें ही भरी गई। पहले दिन 1046 के करीब सीटें भरी गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई ओपन ऑन स्पॉट ऑफलाइन काउंसिलिंग में दो दिनों में कुल 1323 सीटें ही भरी गई हैं।
ऑन स्पॉट ऑफलाइन काउंसिलिंग के बाद भी कालेजों में 1335 के करीब सीटें खाली है। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. चमन लाल ने यह जानकारी दी।
एक और मौका
इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने दोबारा से पोर्टल को खोल दिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी दोबारा से बीएड में प्रवेश के लिए पहली दिसंबर तक आवेदन कर सकते है।