बिगड़ती हवा सेहत के लिए हानिकारक…

वायु प्रदूषण आज सिर्फ पर्यावरणीय समस्या नहीं रहा, यह मानव जीवन के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बन चुका है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे महानगरों में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि यह सांस लेने तक को जोखिमपूर्ण बना देती है। सर्दियों के आते ही धुंध और स्मॉग की चादर छा जाती है, हवा दमघोंटू हो जाती है और अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगती है।

बिगड़ती हवा न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा है, बिगड़ती हवा एक गंभीर स्वास्थ्य संकट है। भारत के कई शहर लगातार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहते हैं। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।

-कांतिलाल मांडोत, सूरत