कैडेट्स ने सीखी फायरिंग

बुशहर में एनसीसी कैंप के दौरान स्वयंसेवियों को तकनीकी ज्ञान

स्टाफ रिपोर्टर-आनी
राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में चल रहे एटीसी-222 एनसीसी कैंप में शुक्रवार को कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रात: कालीन सत्र में ड्रिल गतिविधि आयोजित हुई, जिसमें कैडेट्स को तेज चाल मार्च एवं ड्रिल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आरडीसी चयन प्रक्रिया के तहत कैडेट्स की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन भी किया गया।

इसके उपरांत वेपन ट्रेनिंग एवं फायरिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कैडेट्स को सुरक्षित तरीके से हथियार संचालन एवं फायरिंग की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही एफसीबीसी ; फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट, के लेक्चर एवं डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से कैडेट्स को युद्ध क्षेत्र में उपयोग होने वाली तकनीकों एवं रणनीतियों की थ्योरी और प्रैक्टिकल जानकारी दी गई।