शिव नुआले और वार्षिक भंडारे के आयोजन पर मंथन

चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान ने सफल आयोजन के लिए मांगा सदस्यों का सहयोग
नगर संवाददाता-भरमौर
चौरासी व्यापार मंडल भरमौर की विशेष बैठक का आयोजन शनिवार को चौरासी होटल भरमौर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल भरमौर के वरिष्ठ सदस्य व संयोजक हरीशरण शर्मा ने की। बैठक के दौरान आगामी वार्षिक भंडारे एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भंडारे एवं शिव नुवाले कार्यक्रम का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक देशराज शर्मा शर्मा ने कहा कि चौरासी व्यापार मंडल भरमौर का वार्षिक भंडारा क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आहवान किया।

बैठक में आयोजन से संबंधित अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार किया गया तथा आगामी दिनों में तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी व्यापारियों के सहयोग से इस वर्ष का आयोजन भव्य एवं सफल रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान महिंद्र पटियाल, महासचिव सुमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष कालु शर्मा, कोर कमेटी व वरिष्ठ सदस्य जैसी राम ठाकुर, रंजीत शर्मा, आजाद जरियाल, शांता ठाकुर, संजय ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कपूर , प्रभारी विनय सनियाल, पवन पठानिया, पप्पू डोगरा, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सदस्य नीरज महाजन शुभम नांगला, गोविंद शर्मा, सोनू शर्मा व विजय कपूर भट्ट मौजूद रहे।