जय हो नाग देवता…पुराना कांगड़ा रोड पर दिखा अद्भुत दृश्य

पंकज ओबरॉय—कांगड़ा

कांगड़ा से पुराना कांगड़ा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। सडक़ किनारे एक नाग काफी देर तक फन उठाकर शांत मुद्रा में खड़ा रहा। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने वाहन रोककर नाग के दर्शन किए। कई लोगों ने इसे नाग देवता के दुर्लभ दर्शन मानते हुए श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाग लंबे समय तक वहीं शांत खड़ा रहा और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। यह दृश्य देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें भी बनाई।