कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के दौरान बस में चालक और परिचालक ही सवार थे।
जानकारी है कि एचआरटीसी की यह बस जम्मू से मनाली आ रही थी और बस को रूटीन चैक के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इस कारण बस में सवार यात्रियों को रास्ते में दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया था। इस बीच जब बस हाथीथान चौक पर पहुंची, तो सामने एक गाड़ी आ गई और इसे बचाने के लिए चालक ने बस को डिवाइडर से टकरा दिया, जिसमें बस को काफी नुकसान हुआ है, जबकि चालक परिचालक दोनों सुरक्षित हैं।