स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
चंबा-पठानकोट एनएच पर एचआरटीसी की चिंतपूर्णी-चंबा रूट की बस के बनीखेत बीच बाजार में हांफ जाने से मुसाफिरों को काफी दिक्कतें पेश आई।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एचआरटीसी चंबा डिपो की चिंतपूर्णी से चंबा रूट की बस बनीखेत बाजार में अचानक खराब हो गई। इसके चलते बस में सवार करीब पच्चीस सवारियां नीचे उतरकर तकनीकी खराबी के ठीक होने का इंतजार करने लगी। लंबे इंतजार के बाद भी जब बस की तकनीकी खराबी दुरूस्त नहीं हो पाई तो मुसाफिरों ने निजी बस में सवार होकर गंतव्य की ओर राह पकडऩे में ही भलाई समझी।
उल्लेखनीय है कि जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों में एचआरटीसी की बसों के बीच राह में खराब होने से मुसाफिरों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग उठाई है कि जिला की कठिन भौगोलिक परिििस्थतयों व सडक़ों की हालत को देखते हुए निगम कार्यशाला में बसों की बेहतर जांच के बाद ही रूट पर भेजा जाए, ताकि उनकी दिक्कतों का स्थायी हल हो सके।