दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट आने के बाद बीटेक एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है। जोसा ने काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है और रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। इस काउंसिलिंग में च्वाइस फिल करना और सीट चुनना स्टूडेंट्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस बार आईआईटी कानपुर के छात्र और मेंटर्स हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। संस्थान ने जेईई कैंडिडेट्स के लिए हेल्पडेस्क शुरू की है। इसमें आप काउंसिलिंग से जुड़े हर सवाल का जवाब पा सकते हैं और कन्फ्यूजन दूर कर सकते हैं। ज्वाइंट सीट ऐलोकेशन अथॉरिटी काउंसिलिंग 2026 के रजिस्ट्रेशन दो जून से शुरू हो चुके हैं। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में बीटेक और इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए यह केंद्रीय काउंसिलिंग प्रक्रिया है। जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड की रैंक के आधार पर यह काउसिलिंग होती है।
सही समझ के बिना च्वाइस भरने से अच्छी रैंक होने पर भी बेहतर सीट नहीं मिल पाती। जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच आईआईटी कानपुर ने हेल्पडेस्ट शुरू की है। संस्थान के स्टूडेंट मेंटर्स इस जोसा काउंसिलिंग हेल्पडेस्क के माध्यम से आपको सीधा गाइडेंस देंगे। वे खुद जोसा के प्रोसेस से गुजर चुके हैं और वर्तमान में आईआईटी कानपुर में पढ़ रहे हैं। जोसा काउंसलिंग 2026 में सीट अलॉटमेंट छात्रों की जेईइ मेन्स और जेईई एडवांस्ड रैंक, उनकी भरी गई कॉलेज और कोर्स की पसंद, और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होती है। इसके जरिए छात्रों को आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई जैसे संस्थानों में बीटेक और अन्य इंजीनियरिंग कोर्सेस में प्रवेश मिलता है।
इन सवालों के पूछ सकते हैं जवाब
अपनी रैंक और दाखिले से जुड़े सवाल
जोसा काउंसिलिंग में सीट चुनना
जोसा काउंसिलिंग में च्वाइस फिलिंग
ब्रांच कंपेयरिजन और कॉलेज लाइफ
रियलिस्टिक च्वाइस फिलिंग स्ट्रैटजी आदि।