नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारत के अगले सेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को यह ऐलान किया। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।
वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून, 2026 को अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद वर्तमान में थल सेना के उप-प्रमुख के रूप में सेवा दे रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना की कमान अपने हाथों में लेंगे। लगभग चार दशकों के अपने शानदार सैन्य करियर में उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के बारे में मुख्य बातें
आर्मर्ड कॉर्प्स के जांबाज: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ दिसंबर 1986 में भारतीय सेना की प्रतिष्ठित आर्मर्ड कॉर्प्स (टैंक रेजीमेंट) में कमीशंड हुए थे. टैंकों की गड़गड़ाहट और बख्तरबंद रणनीति में उन्हें महारत हासिल है।
हर मोर्चे का अनुभव: उन्होंने रेगिस्तानी इलाके में एक आर्मर्ड रेजीमेंट, विकसित मैदानी क्षेत्र में एक आर्मर्ड ब्रिगेड और आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स (आतंकवाद विरोधी बल) का सफल नेतृत्व किया है।