मुंबई में 12 जून की रात सबसे गर्म, पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार; टूटा 57 साल पुराना रिकार्ड

एजेंसियां— मुंबई
महाराष्ट्र के मुंबई में 12 जून को 57 साल में जून की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जब पूरे शहर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी। कोलाबा वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सांताक्रू•ा में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दोनों केंद्रों ने लगातार चौथे दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बताया।

अधिकारियों ने इस असामान्य गर्मी की वजह दक्षिण कोंकण में रुके हुए मानसून की लहर और कम•ाोर पश्चिमी हवाओं को बताया, जिससे आद्र्रता का स्तर ज्यादा रहा और रातें बहुत ज्यादा गर्म रहीं। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर 11 जून तक मुंबई पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसके विलंब से 15 जून के आसपास आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 13 जून तक मुंबई, ठाणे और पालघर में गर्म और नमी वाले हालात के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें प्री-मानसून बारिश शुरू होने तक ज्यादा से ज्यादा तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, मुंबई में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहने, शहर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के बावजूद असामान्य रूप से गर्मी बनी हुई है। आईएमडी ने आगामी दिनों में हल्की बारिश और गरज के साथ बादल की संभावना के साथ आम तौर पर नमी वाले मौसम का अनुमान लगाया है।