कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीसीसी उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिलों और विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा
वरिष्ठ संवाददाता — शिमला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने उपाध्यक्षों और उपाध्यक्षों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में तैनात कर दिया है। साथ ही कांग्रेस के अग्रणी संगठनों का प्रभार भी पीसीसी पदाधिकारियों को सौंपा गया है। वहीं पार्टी ने कुछ जिलों के विधानसभा क्षेत्रों को अलग-अलग जोन में रख कर वहां के प्रभार सौंपे हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार ने पीसीसी के पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में पीसीसी संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को अधिसूचना भी जारी की है। संगठन महासचिव ने बताया है कि चंबा जिला की जिम्मेदारी कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया को दी गई है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनमोहन कटोच को चंबा जोन-एक के तहत शामिल किए गए चंबा व डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। बलविंदर बबलू को चंबा जोन-दो के भरमौर, चुराह और भटियात हलकों की जिम्मेदारी दी गई है।
कांगड़ा जिला का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा को दिया गया है। उनके साथ कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार को कांगड़ा जोन के देहरा, कांगड़ा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला का प्रभार सौंपा गया है। प्रदेश महासचिव अमित भरमौरी को नूरपुर जोन में शामिल फतेहपुर, नूरपुर, इंदौरा, जवाली और शाहपुर का दायित्व सौंपा गया है। यशवंत खन्ना को पालमपुर जोन के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, सुलाह और नगरोटा बगवां की जिम्मेदारी दी है। जिला लाहुल स्पीति का दायित्व उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी व महासचिव हरिचंद शर्मा को दिया गया है। जिला सिरमौर का दायित्व उपाध्यक्ष रजनीश किमटा व महासचिव धर्मेंद्र धामी को दिया गया है। जिला शिमला का दायित्व उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर महासचिव सत्यजीत नेगी को शिमला जोन में शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण व कुसुम्पटी जबकि रमेश ठाकुर को महासू जोन में चौपाल,रामपुर, ठियोग, जुब्बल, कोटखाई व रोहड़ू का प्रभार सौंपा गया है।
सोलन में महेंद्र चौहान, कुल्लू में प्रकाश चौधरी उपाध्यक्ष
जिला सोलन का दायित्व उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान के साथ महासचिव चंद्र शेखर शर्मा को दून जोन में कसौली, नालागढ़ व दून का प्रभार सौंपा गया है, जबकि अनिता वर्मा को सोलन जोन में सोलन व अर्की का प्रभार सौंपा गया है। जिला कुल्लू का दायित्व उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के साथ महासचिव दीपक शर्मा को सौंपा गया है। इसी प्रकार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों को भी कार्यभार सौंपा गया है। इसमें प्रशिक्षण विभाग का सुरेंद्र मनकोटिया, मीडिया विभाग का हरी कृष्ण हिमराल, अनुसूचित जाति विभाग का यशपाल तनाईक को किसान कांग्रेस, इंटक महेंद्र स्तान को युवा कांग्रेस का उपेंद्र कांत मिश्रा को एनएसयूआई का यदोपति ठाकुर को कांग्रेस सेवा दल का ज्योति खन्ना को व महिला कांग्रेस का सोनिया चौहान को दायित्व सौंपा गया है।
इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
हमीरपुर जिला का दायित्व उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर व महासचिव पवन ठाकुर को दिया गया है। ऊना जिला में कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी व महासचिव विकास ठाकुर को प्रभार सौंपा है। बिलासपुर जिला का दायित्व उपाध्यक्ष परस राम व महासचिव रमेश चौहान को दिया गया है। मंडी जिला का दायित्व उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर को दिया है, महासचिव रणजीत सिंह राणा को मंडी जोन के बल्ह, मंडी, सुंदरनगर, नाचन और करसोग का प्रभार दिया गया है, जबकि देवेंद्र जग्गी को धर्मपुर ज़ोन के जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, सराज, द्रंग का दायित्व सौंपा गया है। किन्नौर का प्रभार उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर व महासचिव सुरेश नागटा को दिया गया है।