दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने अपनी मौजूदा टेस्ट वल्र्ड-11 और स्क्वॉड का चुनाव किया है। बाउचर ने अपनी इस वल्र्ड टेस्ट टीम में तीन भारतीय खिलाडिय़ों को भी जगह दी है। हालांकि, कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को चुना है, जो आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपनी टीम को जिताने में सफल रहे हैं। ईसपीएनक्रिकइंफो पर मार्क बाउचर ने जो टीम चुनी है, उसमें तीन भारतीय खिलाडिय़ों के रूप में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं।
भारत के तीनों खिलाडिय़ों को उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाडिय़ों को इस 15 सदस्यीय टीम में मार्क ने रखा है, जबकि साउथ अफ्रीका के तीन ही खिलाड़ी इस टीम में उन्होंने चुने हैं। मार्क बाउचर की इस टीम में इंग्लैंड के दो और न्यूजीलैंड के एक प्लेयर को जगह दी है।
मार्क बाउचर की करंट बेस्ट टेस्ट -11 टीम— यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, केन विलियम्सन, जो रूट, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह, नाथन लियोन, एडन मार्करम, मार्को यानसेन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड