वकील प्रदर्शन प्रकरण में दो दिन बाद भी वीडियो फुटेज तक सिमटी जांच

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन और सडक़ जाम करने का आरोप

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

शिमला के सचिवालय क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुए प्रदर्शन के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस की जांच मात्र वीडियो फुटेज तक ही सिमट कर रह गई है। सचिवालय क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुए वकीलों के प्रदर्शन में भारी संख्या कई लोग बिना अनुमति सचिवालय के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए और वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान सडक़ पर भीड़ जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों के प्रदर्शन के दौरान सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था में भी भारी चूक सामने आई थी। बाद पुलिस ने छोटा शिमला पुलिस थाना में संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस थाना छोटा शिमला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रदर्शन कारियों में मुख्यत. हमिंद्र चंदेल अध्यक्ष बार एसोसिएशन, डीएस कैंथ, शीतल व्यास, बिदुषी, राजीव सरकेक, नीरज गुप्ता, राकेश मनु चैहान, एचकेएस ठाकुर को नामजद किया गया है। इस धरना प्रदर्शन की पुलिस ने फोटो व वीडियोग्राफी भी करवाई है। जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, एएसपी शिमला मेहर पंवर का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।