दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसारए एचएएस अधिकारी विकास शर्मा (2016 बैच) को अब अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सह-परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) भरमौर जिला चंबा के पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अभी तक उपमंडलाधिकारी (नागरिक) भरमौर के साथ इस पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे।
वहीं, एचएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह (2025 बैच), जो वर्तमान में सहायक आयुक्त उपायुक्त कार्यालयए लाहुल एवं स्पीति (केलांग) के पद पर कार्यरत हैं तथा परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, केलांग का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, उन्हें उपमंडलाधिकारी भरमौर नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।