ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ किया सेलिब्रेट, विद्यार्थियों ने केक काटकर मनाई खुशी
स्टाफ रिपोर्टर— शिमला
विद्यापीठ शिमला परिसर में शनिवार को नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता का जश्न पूरे उत्साह और गौरव के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में विशेष सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों का ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और जोरदार तालियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। संस्थान का पूरा परिसर जश्न के रंग में रंगा नजर आया और विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी। नीट-यूजी में सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया और केक काटकर सफलता का उत्सव मनाया गया। समारोह में संस्थान के निदेशक डा. रमेश शर्मा एवं इंजी. रविंद्र अवस्थी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे संस्थान और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया है, जो आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस अवसर पर पार्थ, हर्षित, मृदुल, तनिष्क, स्निग्धा, स्पर्श, प्रगुण शर्मा, प्रियांशु, स्पर्श चौहान, बिपाशा, महक, प्रज्ञा कंवर, रचिता, सानिया सिंगला, ईशाना भीमटा, अनाहिता सप्ता, काजल, अर्नव कैंथला, हर्ष, अपेक्षा, सीरत, इशांत, विभूति कमल, नाभिका, साक्षी, निखिल वर्मा, दीपक, वंश, त्वेशा, तानिया, स्वास्ति, पूर्वांशी, कनिष्का तथा दिव्या सहित सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। निदेशकों ने कहा कि विद्यापीठ का प्रयास विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें उत्कृष्ट चिकित्सक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी संस्थान के बड़ी संख्या में विद्यार्थी देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल कालेजों में प्रवेश प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया और एक-दूसरे के साथ खुशी साझा की।