190 किलो वजन उठाया
एजेंसियंा— ग्लासगो
भारतीय एथलीट झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पैरा पावरलिङ्क्षफ्टग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के झंडू कुमार ने ग्रुप बी से शानदार प्रदर्शन करते हुए 190 किलोग्राम (130.9 अंक) का भार उठाकर पोडियम पर जगह बनाई। यह कांस्य पदक, 2026 चैंपियनशिप चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है।
पैरा पावरलिङ्क्षफ्टग के बेहद कड़ी टक्कर वाले मुकाबले में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने 132.8 अंक के साथ स्वर्ण पदक, इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने 131.0 अंक के साथ रजत पदक जीता। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे बिहार के झंडू कुमार ने 130.9 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। झंडू को पांच साल की उम्र में पोलियो हो गया था, जिससे बिहार के नालंदा जिले के हरनौत में बड़े होने के दौरान उनके दोनों पैर प्रभावित हुए थे।
आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में झंडू कुमार को मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, झंडू कुमार न पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए मेडल का खाता खोला है! उन्हें बधाई। उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और बरसों की अनुशासित मेहनत का शानदार उदाहरण है। हर चुनौती का सामना करते हुए और इंटरनेशनल मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करके, उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।