नरेन कुमार—धर्मशाला
मौसम विभाग क्या अलर्ट के बीच क्षेत्र संस्थाओं को बंद करने व परीक्षाएं होनी को लेकर काफी असमंजस की स्थिति जिला मुख्यालय धर्मशाला में देखने को मिली। इग्नू की परीक्षा के लिए सुबह के सत्र में मंगलवार को डेढ़ सौ से 200 के करीब परीक्षार्थी परीक्षा देने जिला भर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच गए, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दूसरी ओर जिला कांगड़ा प्रशासन की ओर से क्षेत्र संस्थान बंद रहने की नोटिफिकेशन जारी की गई है, हालांकि साथी यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि एचपीयू व इग्नू की सभी परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित रहेगी। ऐसे में जिला भर के छात्रों को आज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति में बनी हुई है।
जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-30 के तहत जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 20 एवं 21 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट तथा भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों को एहतियातन बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। हालांकि, इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की निर्धारित परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन एचपीयू और इग्नू की निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई 2026 को जारी आदेश की अन्य सभी शर्तें एवं प्रतिबंध पूर्ववत लागू रहेंगे।