भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए जिम्मेदार संस्था, नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। अलग-अलग पदों के लिए कुल 224 वैकेंसी की घोषणा की गई है। पोस्ट के आधार पर हर महीने सैलरी 40,000 रुपए से 1,25,000 रुपए तक होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचएसआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nhsrcl.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है। एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है, जबकि नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अभ्यर्थी 14 जुलाई तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
अनुभव: उम्मीदवार के पास भारतीय रेलवे, सरकारी मेट्रो प्रणालियों या रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संचालन और रखरखाव विभाग में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों के पास संबंधित विषय में तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या फिर बीई/ बीटेक की डिग्री होनी अनिवार्य है।