मनीष कश्यप समेत चार इन्फ्लुएंसर पर एफआईआर

नितिन गडकरी और इथेनॉल पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

एजेंसियां — नागपुर

केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, टोयोटा और इथेनॉल को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में नागपुर शहर साइबर पुलिस ने चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला भाजपा सोशल मीडिया सेल, नागपुर शहर के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर नागपुर शहर साइबर पुलिस थाने में यूट्यूबर मनीष कश्यप और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर देसी ब्वॉयज, हर्षित राठी तथा अंकलेश इनवाते के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।