हमीरपुर डिवीजन को मिली 115 इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी

मंगलेश कुमार, हमीरपुर

हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन को 115 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के पहुंचने का दौर लगातार जारी है। इलेक्ट्रिक बसों की जल्द ही पीडीआई करवाई जाएगी, उसके बाद इन्हें लोकल रूटों पर उतारा जाएगा। हालांकि निगम में इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने के बाद चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है, ताकि बसों को चार्जिंग करने में किसी तरह की दिक्कत न आए।

बता दें कि एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन में इलेक्टिक बसों के सफल ट्रायल के बाद इलेक्टिक बसें पहुंचना शुरू हो गई है। निगम प्रबंधन द्वारा हमीरपुर और ऊना डिपो को 35-35 इलेक्ट्रिक बसें, बिलासपुर डिपो को 20 बसें, नालागढ़ डिपो को 15 बसें और देहरा डिपो को 10 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात प्रदेश सरकार द्वारा दी गई है। डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के पहुंचने का दौर लगातार जारी है।

इलेक्ट्रिक बसों की जल्द ही कंपनी और निगम अधिकारियों द्वारा फिजिकल वैरिफिकेशन की जाएगी। उसके बाद ही इलेक्ट्रिक बसों को लोकल रूटों पर उतारा जाएगा। यही नहीं इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद निगम प्रबंधन ने चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है, ताकि बसों को चार्जिंग करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। ऐसे में निगम के डिपुओं में चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम लगातार जारी है।