कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
साई एनसीओई हमीरपुर के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी छात्र देवांश राणा ने भुवनेश्वर के ओडिशा में आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-19 लडक़ों के एकल वर्ग के मुख्य ड्रा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई है। उन्होंने लगातार चार मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। क्वालिफिकेशन राउंड ऑफ 64 में अखिलेश गौड़ सोमगानी को 15-12 और 15-9 से हराया, जबकि क्वालिफिकेशन राउंड ऑफ -32 में निखिल जैकुमार को 11-15, 15-11 और 17-15 से हराया।
क्वालिफिकेशन राउंड ऑफ 16 में सोन्ना एल्विन लालहुआइसांगा को 15-13 और 15-7 से हराया। जबकि मुख्य ड्रॉ राउंड ऑफ 64 में सचेत त्रिपाठी को 15-10 और 15-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। साई एनसीओई हमीरपुर प्रभारी दिव्या शर्मा ने बैडमिंटन खिलाड़ी देवांश राणा और उनके बैडमिंटन कोच प्रेम लाल व नेहा सूद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।