एजेंसियां— मैनचेस्टर
इंग्लैंड ने शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में जैकब बेथल की अद्र्धशतकीय पारी की बदौलत भारत को चार विकेट से हराया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने छह गेंद रहते मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। इससे पहले भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। सैम करन ने उन्हें पैवेलियन भेजा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंद में 37 रन की पारी खेली। बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम ने आयरलैंड से भी टी-20 सीरीज हारी थी।