जयराम का आरोप, हिमकेयर पर झूठ फैला रहे कांग्रेस नेता

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमकेयर योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है। जयराम ठाकुर ने सच्चाई खुद सरकार के आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत वर्ष 2019 से 2022 तक की जो आधिकारिक जानकारी सरकार से मांगी गई थी, उसके लिखित जवाब में खुद प्रदेश सरकार ने माना है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में इस अवधि के दौरान जितने भी हिस्टेरेक्टॉमी यानी बच्चेदानी निकालने के ऑपरेशन हुए हैं, उनमें पुरुष मरीजों से संबंधित एक भी मामला रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के समय शुरू हुई इस बेहद लोकप्रिय योजना से इतनी ईष्र्या करते हैं कि वे इसे जनता के बीच सिर्फ बदनाम करना चाहते हैं।