पवन भारद्वाज—मैहला
भारी बारिश के बीच बत्ती हट्टी (कामनाला पुल) के पास एक बार फिर भूस्खलन होने से चंबा-भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। हाल ही के दिनों में इस क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है तथा मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, सप्ताह का पहला दिन होने के कारण नौकरी पेशा लोग और स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी भी समय पर नहीं पहुंच पाए।
सावन की पहली ही बरसात ने राष्ट्रीय रजमार्ग विभाग की बरसात से निपटने की तैयारियो की भी पोल खोल कर रख दी है। इस मार्ग पर यात्रा करने से पहले सडक़ की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। प्रशासन द्वारा मार्ग बहाल किए जाने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।