एचपीसीएल में 2.80 लाख तक सैलरी, 116 पदों के लिए मांगे आवेदन, 20 जुलाई तक करें अप्लाई

देश की जानी-मानी महारत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर और विभिन्न अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर देश की इस प्रतिष्ठित पेट्रोलियम कंपनी का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तकऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 116 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पदों के अनुसार डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन व अन्य आवश्यक पात्रताएं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: एचपीसीएल में इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। बोर्ड द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार…जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपए निर्धारित की गई है। एसएससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक आवेदन शुल्क में पूरी छूट प्रदान की गई है यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।

चयन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता परखने के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा/लिखित परीक्षा, ग्रुप टास्क, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और फिजिकल फिटनेस टेस्ट जैसे अलग-अलग माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। जहां भी कम्प्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी, उसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो दो भागों में विभाजित होंगे— पहला भाग ‘जनरल एप्टीट्यूड’ का और दूसरा भाग ‘टेक्निकल/ प्रोफेशनल नॉलेज’ का होगा; इस सीबीटी परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से अगस्त या सितंबर 2026 में किया जाएगा।

पदों का विवरण

जूनियर एग्जीक्यूटिव 54
सीनियर ऑफिसर/सेल्स 52
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर 05
चीफ मैनेजर/डिप्टी
जनरल मैनेजर 01
सीनियर मैनेजर/चीफ मैनेजर
/डिप्टी जनरल मैनेजर 01
डिप्टी जनरल मैनेजर
/जनरल मैनेजर 02
डिप्टी जनरल मैनेजर/जनरल मैनेजर/चीफ जनरल मैनेजर 01