वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
एंटी चिट्टा अभियान के दूसरे चरण में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रदेश भर में 840 संदिग्धों की स्क्रीनिंग की है। जबकि 573 एकांत स्थानों पर गहन तलाशी अभियान भी चलाया। साथ ही जांच के लिए 114 संदिग्धों के मूत्र के नमूने भी एसटीएफ ने लिए है। इसके अलावा एसटीएफ ने विशेष अभियान के तहत 2.57 ग्राम चिट्टे की बरामदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सभी जिलों में एसटीएफ एवं जिला पुलिस द्वारा राज्य-स्तर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी की रोकथाम के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है।
इस विशेष अभियान के दौरान प्रदेशभर में 573 निर्जन, एकांत एवं अर्ध-सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 840 संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 114 व्यक्तियों के मूत्र के नमूने एकत्र किए गए। इसके अतिरिक्त 1774 वाहनों की तलाशी ली गई, 169 कोटपा चालान किए तथा एक अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियान के दौरान 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया तथा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 885 चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर नो ड्रग एब्यूज हेयर सूचना पट्ट स्थापित किए गए।