एजेंसियां— कैलिफोर्निया
मिकेल ओयार्सबल के दो शानदार गोल की बदौलत स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह 2010 के फाइनल के बाद पहली बार है, जब स्पेन ने नॉटकाउट मुकाबले में जीत हासिल की है। राउंड ऑफ 32 के खेले गए मुकाबले में स्पेन के लिए मिकेल ओयार्सबल ने 36वें और 89वें मिनट में गोल किया, जबकि पेद्रो पोरो ने 66वें मिनट में गोल दागा। अब अंतिम 16 में अब उसका मुक़ाबला अब पुर्तगाल से होगा। 2010 में टूर्नामेंट जीतने के बाद से विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में स्पेन का इतिहास बेहद निराशाजनक रहा है। तब से लेकर सोफी स्टेडियम तक तीन विश्व कप, एक भी नॉकआउट जीत नहीं।
अब, मिकेल ओयार्सबल के दो गोल और पेड्रो पोरो के एक गोल की बदौलत, स्पेन ने एक बार फिर नॉकआउट मैच जीत लिया है और इस विस्तारित टूर्नामेंट के राउंड ऑफ-16 में पहुंच गया है। पेड्री और मार्क कुकुरेला के शानदार तालमेल के बाद ओयार्सबल ने 36वें मिनट में पहला गोल किया। यह गोल 2010 के फाइनल में आंद्रेस इनिएस्टा के ऐतिहासिक अतिरिक्त समय के गोल के बाद किसी स्पेनिश खिलाड़ी द्वारा विश्व कप के नॉकआउट चरण में किया गया पहला गोल था।